कांटी और मड़वन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नए भवनों का उद्घाटन, शिक्षा सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती
- by Manjesh Kumar
- 27-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी विधानसभा में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कांटी एवं मड़वन प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर विधायक एवं पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है नए भवनों के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
मड़वन प्रखंड के भटौना स्थित कस्तूरबा विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीओ पुष्पकल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो शमीम, वार्डन पल्लवी, पूर्व प्रमुख मो मोहसीन, मनोज कुमार सिंह, अजय चौधरी, रघुनाथ साह, रामजी महतो, जयकरण राय, धर्मेंद्र पासवान, विनोद शर्मा, नागेन्द्र साह, बालेंद्र सिंह, उदय कुमार, पप्पू मिश्रा, शिक्षक संजीत कुमार, एचएम चंदा सलोनी सहित छात्रा उपस्थित थी। वहीं, कांटी प्रखंड के मधुबन स्थित कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित समारोह में वार्डन अन्नू कुमारी, शिक्षक पवन कुमार, मनमोहन सिंह, रघुनाथ झा, दामोदर झा, रविंद्र राय, कन्हाई झा, रामनारायण चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment