पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 21 मामले का निष्पादन
- by Manjesh Kumar
- 25-Jul-2026
- Views
पुर्णिया: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कुल 21 मामले की सुनवाई की गई, जिसमें नौ मामले निष्पादित किए गए। पांच मामलों में पति-पत्नी के बीच के आपसी मनमुटाव को समझा बुझाकर दूर कर दिया गया। मामला को सुलझाने में केंद्र की संयोजिका महिला थानाध्यक्ष राजनंदनी, सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार, दीपक, स्वाति वैश्ययंत्री, जीनत रहमान, बबीता चौधरी, प्रमोद जायसवाल एवं आंचल कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एक महिला ने केंद्र में यह शिकायत की कि वह घर चलाने के लिए महिलाओं का एक ग्रुप चलाती है। ग्रुप से उसने 50000 रूपये का लोन लिया है। उस रुपए का उसका पति मासिक किस्त नहीं देता है। पत्नी ने कहा कि उसका पति शराबी है, घर का खाना खर्चा नहीं देता है और पत्नी को प्रताड़ित करता है। पति ने कहा कि मकान उसने बनाया है जब उस मकान बनाने का सबूत मांगा गया वह सबूत नहीं दे सका। काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पति-पत्नी मिलने के लिए तैयार हो गए और केंद्र से खुशी-खुशी विदा हो गए जाते-जाते केंद्र के सदस्यों का आभार प्रकट किया।


Post a comment