मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

मुजफ्फरपुर: रविवार को मुजफ्फरपुर भाजपा पश्चिमी नगर मंडल के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सिकंदरपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' सुनी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के खेल और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे हमारे खिलाड़ियों ने वैश्विक पटल पर देश का मान बढ़ाया है और माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा उन्हें सम्मानित व पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने देश के विकास, संस्कृति और जनभागीदारी से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अपने विचार साझा किए, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार और महामंत्री सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment