गिरहिंडा में मिली मुस्कान, पुलिस की अपील से 10 मिनट में ही परिवार तक पहुंची खबर

शेखपुरा: गिरहिंडा इलाके में मिली एक बच्ची को नगर थाना पुलिस ने सुरक्षित अपने संरक्षण में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। बच्ची की पहचान नालंदा जिले अस्थावां गांव निवासी अनिल महतो की 6 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में हुई। पहचान स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने आम लोगों से बच्ची के संबंध में जानकारी साझा करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की अपील की।

पुलिस की अपील सामने आते ही महज 10 मिनट के भीतर बच्ची के परिजनों की पहचान हो गई। इसके बाद परिवार के लोग नगर थाना शेखपुरा पहुंचे और मुस्कान कुमारी को सुरक्षित अपने साथ ले गए। पुलिस की तत्परता और आम लोगों के सहयोग से युवती को कम समय में उसके परिवार से मिलाया जा सका। परिवार ने नगर थाना पुलिस की और ख़ासकर यातायात थाना के वाहन चालक जवान नविन कुमार के द्वारा किए त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

  

Related Articles

Post a comment