हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- by Manjesh Kumar
- 15-Jul-2026
- Views
कटिहार: बरारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बकिया सुखाय निवासी केलाश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरारी थाना कांड संख्या 353/25 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में केलाश मंडल नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान कर रही थी। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई पूरी की गई।
बकिया सुखाय थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त केलाश मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।


Post a comment