मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल विषय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन, उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
- by Manjesh Kumar
- 14-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: भाजपा के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया। राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की जानकारी प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा का साक्ष्य है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों, विवरणों एवं आंकड़ों के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन को सहज रूप से समझा जा सकता है। उन्होंने जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया की प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक निर्णयों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत झलकियां प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी 16 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का अवलोकन करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर निर्वतमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, तारा साह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, काली शंकर, डॉ संजीव कुमार, अभ्यम लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीत बर्मन, युवा अध्यक्ष सुमित सिंह, पिछड़ा अध्यक्ष प्रकाश दास, आरती जायसवाल, ललिता गुप्ता, पंकज कुमारी, अनिता सिंह, सोनिका पाहूजा, सुनीति सिन्हा, सोनू निगम, विनोद सिन्हा, शुभम झा, अमृत चौरसिया, हरि दास एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a comment