जदयू महिला प्रकोष्ठ की बरारी प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कटिहार:  जदयू महिला प्रकोष्ठ की बरारी प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका कुमारी के आकस्मिक निधन से पूरे बरारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। जदयू बरारी प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रियंका कुमारी एक सक्रिय, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थीं। संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके असामयिक निधन से पार्टी ने एक जुझारू महिला नेतृत्व को खो दिया है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार भगत, जिला महासचिव गुणसागर पासवान, चन्द्रमोहन सिंह, सुभाष कुमार, प्रदीप कुमार, वकील पंडित, राजीव भारती, राजीव चौधरी, राकेश कुमार मेहता, शैलेश पंडित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के बरारी प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन पाल, महेश कुमार चौधरी ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियंका कुमारी का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

  

Related Articles

Post a comment