नई दिल्ली में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हमला, समर्थकों ने दो युवक को पकड़ पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

पूर्णिया: बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से है जहां पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जम कर बवाल हुआ। कहा जा रहा है कि इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दो युवकों ने हमला किया जबकि पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि हमलावरों के हाथ में चाकू था और वह मेरी हत्या करना चाहते थे। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी तथा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों युवकों ने पप्पू यादव पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने कथित तौर पर चप्पल निकालकर उनकी ओर फेंकने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। दोनों युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

वहीं घटना के बाद पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों युवक उन्हें मारने की नीयत से आए थे। उन्होंने दावा किया कि उनके हाथ में चाकू था, वे मुझे मारने आए थे। हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिनों पप्पू यादव संसद परिसर में साधु के वेश में पहुंचे थे और इस दौरान उनके हाथ में भगवान श्री राम की तस्वीर तथा एक दान पात्र भी था जिसमें विपक्षी सा सड़क ने कुछ रुपए डाले थे। बाद में कुछ सांसदों ने पप्पू यादव को पकड़ लिया था और वह हाथ जोड़े खड़े रहे। विपक्ष के अनुसार पप्पू यादव ने अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का विरोध कर रहे थे जबकि साधु संतों ने इसे सनातन का अपमान बताया था। पप्पू यादव के विरोध में एक दिन पहले ही वाराणसी में FIR दर्ज कराई गई है।

  

Related Articles

Post a comment