निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर को बांका जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
- by Manjesh Kumar
- 29-Aug-2026
- Views
बांका: श्रावणी मेला के दौरान लगातार एक माह तक कांवरिया श्रद्धालुओं की उत्कृष्ट एवं निःशुल्क सेवा करने के लिए विश्वकर्मा नगर, कटोरिया स्थित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर को बांका जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार पर्यटन निगम के अबरखा धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने शिविर के ट्रस्टी सदस्य बबलू चौधरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान समारोह में बांका के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेला के दौरान निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर द्वारा लगातार एक माह तक कांवरिया श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई सेवाओं की सराहना की।
अधिकारियों ने कहा कि शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इससे श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली। उन्होंने शिविर के ट्रस्टी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की सेवा भावना को अनुकरणीय बताते हुए उन्हें बेहतर सेवा के लिए बधाई दी। साथ ही अगले वर्ष भी इसी तरह सेवा शिविर आयोजित करने की अपील करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस संबंध में पूर्णिया की महापौर सह निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर की ट्रस्टी सदस्य विभा कुमारी ने कहा कि बांका जिला प्रशासन द्वारा सेवा शिविर को सम्मानित किया जाना पूरे पूर्णियावासियों के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा हमारे लिए केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आराधना का माध्यम है। शिविर के माध्यम से एक माह तक श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिला, इसके लिए वे बाबा भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि शिविर की सफलता में ट्रस्टी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, शिवभक्तों एवं पूर्णियावासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर के अध्यक्ष राजीव राय एवं संयोजक प्रवीण चौरसिया ने कहा कि विगत 14 वर्षों से विश्वकर्मा नगर, कटोरिया में एक ही स्थान पर सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 30 दिनों तक शिविर में दिन-रात सेवा कार्य जारी रहा। उन्होंने कहा कि कांवरिया श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास पूरी निष्ठा के साथ किया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस सेवा को सम्मान मिलना शिविर से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता और सहयोगी के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है। जबकि ट्रस्टी सदस्य जितेंद्र यादव, आमोद मंडल, श्रीप्रसाद महतो, बबलू चौधरी, मुरारी झा आदि ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। बाबा भोलेनाथ की कृपा और सभी के सहयोग से कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा का यह पुनीत कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं पूर्णियावासियों का सम्मान है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिविर की सफलता में अपना योगदान दिया। उन्होंने बांका जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा का यह सिलसिला पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रहेगा। विगत 14 वर्षों से विश्वकर्मा नगर, कटोरिया में निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष आयोजित 30 दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ट्रस्टी सदस्य एवं कार्यकर्ता पूरे एक माह तक दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।
बांका जिला प्रशासन द्वारा बेहतर सेवा के लिए शिविर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना ट्रस्टी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। ट्रस्टी सदस्यों ने शिविर की सफलता में सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं, पूर्णियावासियों एवं अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्टी सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक श्रमदान, आर्थिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है। भविष्य में भी बाबा भोलेनाथ की कृपा से सेवा कार्य को और व्यापक रूप देने का प्रयास किया जाएगा।


Post a comment