पिकअप और ऑटो की टक्कर में चार की गई जान, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

पूर्वी चंपारण: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से है जहां एक भीषण सड़क हादसा में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना पूर्वी चंपारण के छपवा - बेतिया रोड पर नयका टोला के समीप की है जहां एक पिकअप और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ऑटो के परखच्चे उड़ गए जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक जख्मी हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल मृतकों की पहचान और घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों और मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। डॉक्टरों की टीम गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज में जुटी है। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

  

Related Articles

Post a comment