कटिहार: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सहित दो युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 12-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के दिलदार चौक एवं रघुनाथ ढाला के बीच लगभग रात के 8 बजे लकड़ी लदे टोटो एवं मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई जिसमें दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अमदाबाद पुलिस की 112 की टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मामले को लेकर अमदाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं मृतक के पहचान अनिल यादव एवं मनोज यादव के रूप मे हुई है। दोनों लखनपुर पंचायत के डकरा गांव के रहने वाले थे। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महानंदा बांध की मुख्य सड़क को रघुनाथ ढाला के समीप पूर्ण रूप से जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। अमदाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क का जाम खुलवाया।


Post a comment