तीन सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन हड़ताल
- by Manjesh Kumar
- 30-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पूर्णिया जिला नगर निकाय कर्मचारी संघ ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। इससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सफाई कार्यालय में ताला जड़ दिया तथा निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के मंत्री वैद्यनाथ सिंह और अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सेवा का स्थायीकरण, आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति तथा मानदेय में वृद्धि शामिल है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस लिखित समझौता नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जारी रहेगा। इसके कारण शहर की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह बंद है। सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक हम लोगों का भुगतान नहीं होगा काम नहीं करेंगे।


Post a comment