मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजा लीगल नोटिस, कहा माफी मांगें या करूंगा...

पटना: इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के होटल में बिहार के एक मंत्री के द्वारा कथित रूप से एक महिला के साथ अभद्रता और उनकी चप्पल से पिटाई सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह बातें किस मंत्री या नेता के संबंध में की जा रही है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर मंत्री संजय सिंह का नाम लेकर दिल्ली होटल की घटना के संबंध में पोस्ट किया। तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री संजय सिंह का नाम लेते हुए लिखा है कि इस मामले की जांच हो और अगर आरोप सही हैं तो फिर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अब इस मामले में मंत्री संजय सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और तेज प्रताप यादव को लीगल नोटिस भेजा है।

मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव पर मानहानि का आरोप लगाया है और उनसे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय समेत कई अन्य महिलाओं और घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा है कि आप बताएं कि ये मामले क्या हैं। इसके साथ ही मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को भेजे अपने नोटिस में माफी मांगने और हिंदी तथा अंग्रेजी अखबार में माफीनामा प्रकाशित करवाने की मांग की है।

उन्होंने तेज प्रताप यादव से यह भी पूछा है कि आखिर किस सोशल मीडिया या किसी भी मीडिया से उन्हें यह जानकारी मिली उसका नाम और अन्य सारे सबूत सार्वजनिक करें। संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को सोशल मीडिया पर मानहानि से संबंधित सारे पोस्ट डिलीट करने, ऐसा भविष्य में दुबारा नहीं करने और सोशल मीडिया पर माफी मांगने की भी मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर अगर तेज प्रताप यादव माफी मांगते हुए सारे पोस्ट डिलीट नहीं करते हैं तो फिर उनके विरुद्ध 50 करोड़ रुपए का मानहानि मुकदमा दायर किया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय समेत कई अन्य लड़कियों का नाम लेते हुए पूछा है कि आप बताएं कि इन सब से आपका क्या रिश्ता है और आप इन मामलों में क्या सफाई देंगे।

  

Related Articles

Post a comment