सेवा की मिसाल बना युवाओं का शरबत स्टॉल, श्रद्धालुओं को मिली गर्मी से राहत
- by Manjesh Kumar
- 10-Aug-2026
- Views
कटिहार: श्रावण के दूसरे सोमवारी पर बरारी में भक्ति के साथ सेवा का भी रंग देखने को मिला। भगवती मंदिर के सामने युवाओं ने शरबत का स्टॉल लगाकर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की। तेज गर्मी के बीच शरबत पाकर श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। सरबत दा भला फाउंडेशन एवं आईएमआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगाए गए इस सेवा स्टॉल पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। युवाओं ने श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर न सिर्फ उनकी प्यास बुझाई, बल्कि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
सेवा कार्य में सरबत दा भला फाउंडेशन के सदस्य एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लकी सोढ़ी, जगदीप सिंह, हन्नी, ऋषु सिंह तथा आईएमआई फाउंडेशन के सदस्य इरशाद आलम, मजरुल आलम, इंजामुल आलम, मोहित यादव, विकास सिंह, सुमित कुमार और छोटू सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। श्रावण के पावन अवसर पर युवाओं की इस पहल ने भक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश भी दिया।


Post a comment