कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार से बदसलूकी, मोबाइल छीना और धक्का-मुक्की का आरोप

शेखपुरा: जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण कार्य की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की मौजूदगी में दरियाचक में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था। इसकी कवरेज के लिए पत्रकार सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

पत्रकार द्वारा घटनाक्रम का वीडियो फुटेज बनाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बरबीघा नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छता पदाधिकारी राज्यवर्धन सिंह ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। पत्रकार का आरोप है कि इस दौरान मोबाइल क्षतिग्रस्त भी हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान पत्रकार नहीं कर सके, पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर पत्रकार ने आपत्ति जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

  

Related Articles

Post a comment