शराब तस्करों पर उत्पाद पुलिस का शिकंजा, बाइक से 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 14-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अरियरी प्रखंड क्षेत्र के फरपर से करकी जाने वाली सड़क पर मौला नगर तीनमुहानी के समीप पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3.750 लीटर बताई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
मौके से शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत जसत गांव निवासी योगी यादव के पुत्र रुपेश कुमार और विसो यादव के पुत्र नीलेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद थानाध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि कार्रवाई एसआई अजय कुमार और एएसआई शंभूनाथ पांडेय की टीम ने की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।


Post a comment