एक तरफ बढ़ का कहर, दूसरी तरफ दुकान का शटर काट कर लाखों के गहने की चोरी
- by Manjesh Kumar
- 11-Sep-2026
- Views
कटिहार: कटिहार में एक तरफ पुलिस लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ अपराधी लगातार अपने मंसूबों में कामयाब होते दिख रहे हैं। कटिहार के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के बैरिया दिलावरपुर गांव में चोरों ने आभूषण दुकान का शटर काट लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर ली। मामले में पीड़ित दुकानदार संतोष साह ने कहा कि चोरों ने 25 जोरा पायल, 17 पीस चांदी की चेन, 5 ग्राम सोना, 25 पीस चांदी की अंगूठी, चांदी का 1 पीस चम्मच सहित कई अन्य जेवरों की चोरी कर ली।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार को लगभग 7 बजे शाम को मैं अपनी दुकान बंद कर घर सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे मुझे सूचना मिली की मेरे दुकान का शटर कटा हुआ है। सूचना पर जब मैं अपनी दुकान पर पहुंचा तो मेरा दुकान का शटर कटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि मेरे दुकान से जेवर गायब है। वहीं ग्रामीण के अनुसार चोर ने चोरी को अंजाम देने के पहले पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं सोलर लाइट के वायर को कट दिया था ताकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा मे कैद नही हो सके। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Post a comment