मुजफ्फरपुर में सत्ताधारी दल के विधायक के घर पहुंची पुलिस, जमीन से जुड़ा है मामला

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जहां सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के घर पुलिस की दबिश ने सनसनी मचा दी है। पुलिस ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के बेलसंड विधायक अमित सिंह रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पुलिस ने रेड मारी है। बताया जा रहा है की विधायक के भाई सोनू सिंह पर दबंगई का आरोप है। मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़ी हुई करवाई है। बीतें 20 अगस्त को अपराधियों ने जमीन पर बने बाउंड्री और निर्माण को तोड़ा था। इस घटना में विधायक के भाई सोनू सिंह की संलिप्तता सामने आई है, वही विधायक के भी संलिप्तता संदिग्ध लग रही है।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

इधर विधायक अमित सिंह रानू ने कहा कि आज मेरे घर पुलिस की छापेमारी हुई है, उनके पास सर्च वारंट था। उनका कहना था कि हमारे पास बेनामी संपत्ति है। झपहा का कोई मामला है। पुलिस की यह कारवाई उनकी नाकामी बताती है। हमारी पार्टी के एक नेता थे जिनकी जमीन को कुछ लोगो ने वहा कब्जा कर रखा था। पूरे मामले पर एसएसपी कांतेश मिश्रा विवादित जमीन पर पहुंचे और हालात का जायेजा लिया, और पूरे मामले की तपशिस में जुटी है।

  

Related Articles

Post a comment