सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को लाखों डाक कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी
- by Manjesh Kumar
- 16-Aug-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताते चलें कि सुबह से ही अजगैबीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट पर बिहार, झारखंड, नेपाल, बंगाल सहित अन्य राज्यों के कांवरियों की भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने की भीड़ उमड़ गई है। अजगैबीनाथ गंगा घाट, कांवरिया पथ में हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। इस दौरान कांवरियों में काफी उत्साह भी देखने को मिला।
कांवरिया नाच झुमते हुए अजगैबीनाथ धाम से वैद्यनाथ धाम के लिए पैदल और वाहन से रवाना हुए। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर अजगैबीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट, कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। साथ ही विभिन्न समाजिक संगठन, विभिन्न संस्थानों द्वारा डाक कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाकर अजगैबीनाथ धाम एवं कांवरिया पथ पर शरबत, केला, पानी की व्यवस्था की गई थी। पूरे शहर में नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा साफ सफाई चार शिफ्ट में किये जा रहे हैं। कांवरियों के सेवा के लिए सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी लगे हुये थे।


Post a comment