तेज प्रताप ने बनाई नई पार्टी जनशक्ति जनता दल ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर मांगेगे जनता से वोट ।

पटना से ब्यूरो चीफ अजय शंकर की रिपोर्ट

पटना। RJD से निकाले जाने के बाद लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का विधिवत गठन कर लिया है। चुनाव आयोग ने जनशक्ति जनता दल को मान्यता देते हुए दल के चुनाव चिह्न के रूप में ब्लैक बोर्ड आवंटित किया है। तेज प्रताप ने अपनी नयी पार्टी का पोस्टर जारी किया है। इसमें मोबाइल नंबर 9199176667 जारी करते हुए इसके माध्यम से आम लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील की गयी है।


अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में तेज प्रताप यादव राघोपुर सहित बिहार विधान सभा की कई सीटों पर अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से उम्मीदवार उतारेंगे। राघोपुर से तेजस्वी के छोटे भाई तेजस्वी यादव वर्तमान में विधायक हैं। तेजस्वी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में BJP के सतीश कुमार को 38174 मतों से हराया था। तेजस्वी को 97404 जबकि सतीश कुमार को 59230 मत मिले थे।

  

Related Articles

Post a comment