बिहार अभी बुरे दौर से गुजर रहा है और केंद्र तथा राज्य की सरकार ने क्या किया? तेजस्वी ने भाजपा से पूछे कई सवाल

पटना: बिहार में लाखों लोग भी भी बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं और विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। एक बार फिर रविवार को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी बिहार बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है और करीब 45 लाख लोग संकट में हैं। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि लोगों को इस संकट से उबारने के केंद्र और राज्य की सरकार ने क्या किया है बताएं।  तेजस्वी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों की संख्या कम थी। पैसे की कमी के कारण सामुदायिक रसोई बंद कर दी गईं। आपदा की स्थिति में सरकारी खजाने पर सबसे पहला हक उन लोगों का होना चाहिए, जो इससे प्रभावित हैं।

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हुए आयोजनों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान करोड़ों रुपये खर्च किए गए और दीया-बाती जलाकर पैसा बर्बाद किया गया। तेजस्वी यादव ने आपदा के लिए रखे जाने वाले 4 प्रतिशत फंड को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस फंड में कितना पैसा था और उसमें से कितना खर्च किया गया  उन्होंने दावा किया कि इमरजेंसी फंड का पैसा जून में ही निकालकर खर्च कर दिया गया और इसका इस्तेमाल सामान्य योजनाओं में किया जा रहा है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि गुजरात में बारिश और पानी की स्थिति पर आपदा घोषित की जाती है, तो बिहार के लिए राष्ट्रीय आपदा की घोषणा क्यों नहीं की गई। इससे पहले भी वह बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और राज्य के लिए विशेष आर्थिक मदद देने की मांग कर चुके हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बिहार की बाढ़ की स्थिति को लेकर मदद और राहत के बारे में जवाब मांगा। तेजस्वी ने कहा कि कृषि मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखकर चले गए, लेकिन सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा क्यों नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि बाढ़ और सूखे, दोनों से परेशान लोगों के लिए राहत की व्यवस्था किस तरह की जा रही है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या विपक्ष को यह बताना पड़ेगा कि नितिन नवीन बिहारी हैं। तेजस्वी ने सवाल किया कि क्या नितिन नवीन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बिहार लेकर आएंगे या सिर्फ रोड शो में हाथ हिलाने के लिए आएंगे।

  

Related Articles

Post a comment