तिलकामांझी में ज्वेलर्स दुकान से 14 लाख की चांदी चोरी, वेंटिलेशन तोड़कर घुसे चोर

भागलपुर: भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित जय श्री श्याम ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का वेंटिलेशन तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखा करीब 13 से 14 लाख रुपये का चांदी का जेवरात लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मकान मालिक ने रात में सूचना दी थी कि दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर दुकान के शटर के नीचे एक युवक बैठा मिला जो उन्हें देखते ही भाग गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले पर हथौड़ी से वार किए जाने के निशान मिले। चाबी से ताला नहीं खुला जिसके बाद चाबी बनाने वाले को बुलाकर ताला खुलवाया गया।

शटर उठाकर दुकान के अंदर देखा तो चांदी का पूरा सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकानदार ने बताया कि वर्ष 2023 में भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  

Related Articles

Post a comment