प्रकाश टोयोटा 'Y2026 स्किल कॉन्टेस्ट' के विजेताओं की घोषणा, सीईओ गौरव सहित सीनियर मैनेजमेंट ने दी बधाई
- by Manjesh Kumar
- 06-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: टोयोटा के वार्षिक विजन 'Year of Acceleration' के अंतर्गत प्रकाश टोयोटा (पूर्णिया) में आयोजित Y2026 Skill Contest (In-Dealer Round) के विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जून और जुलाई माह में चले इस कड़े मुकाबले में डीलरशिप के सेल्स, सर्विस, गेस्ट रिलेशन और यू-ट्रस्ट (U-Trust) विभाग के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी जांबाजों ने अपने असाधारण कौशल का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य "United by Teamwork. Driven by Awesome Guest Experience" के मूल मंत्र को अपनाते हुए स्टाफ की कार्यकुशलता को तराशना (Upskilling), बेहतर टीम वर्क को बढ़ावा देना और बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना (Recognition) रहा है।
विजेताओं की सूची
1. सेल्स, गेस्ट रिलेशन एवं यू-ट्रस्ट विभाग: GEM Sales: प्रथम स्थान: युसूफ, द्वितीय: खुशबू वैभव, तृतीय: अरमान आलम।
Guest Relation (GR): प्रथम स्थान: टूबा।
U-Trust SO: विजेता: पीयूष कुमार।
2. सर्विस एवं टेक्निकल एक्सपर्ट्स विभाग:
Service Advisor: प्रथम स्थान: मोहम्मद आजाद खान, द्वितीय: ऋषभ रॉय, तृतीय: सचिन हरि।
Paint Technician: प्रथम स्थान: टुन्नू चौधरी, द्वितीय: ज्ञानंजय झा, तृतीय: मोहम्मद शाहजहां।
Body Technicians: प्रथम स्थान: दीपक कुमार, द्वितीय: प्रकाश राम, तृतीय: पीतांबर कुमार।
कंपनी लीडरशिप और सीनियर मैनेजमेंट का संदेश:
सीईओ (CEO) गौरव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर दिन अपने काम में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान और कार्यकुशलता का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कॉन्टेस्ट दिखाता है कि हम अपने कार्यस्थल पर कितने सक्षम, कुशल और पेशेवर हैं। ट्रेनिंग मैनेजर सुमित केशान एवं परमानन्द की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए मैनेजमेंट ने कहा कि इन दोनों संरक्षकों के बेहतरीन प्रयासों और ट्रेनिंग की बदौलत ही हमारे स्टाफ की यह प्रतिभा इस मुकाम तक पहुंच पाई है। ट्रेनिंग मैनेजर्स ने पूरा भरोसा जताया है कि यह टीम आगामी रीजनल (क्षेत्रीय) स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान (01st Rank) हासिल करेगी।
प्रकाश टोयोटा के मार्केटिंग मैनेजर ने इस गौरवशाली अवसर पर कहा कि पिछले 04 वर्षों के सफर में प्रकाश टोयोटा ने लगातार सर्वश्रेष्ठ सेवाएं सुनिश्चित की हैं। इसी का परिणाम है कि आज हम हर पहलू और दृष्टिकोण (Every Aspect) से बिहार की नंबर 01 डीलरशिप बन चुके हैं। जीएम सेल्स (GM Sales) ब्रजेश ने सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी अगले चरण की प्रतियोगिता (Regional Level Contest) में अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस इन-डीलर राउंड के सभी शीर्ष विजेता अब अगस्त 2026 में आयोजित होने वाले 'Regional Contest' में प्रकाश टोयोटा का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Post a comment