ट्रेन के बाथरूम में छिपा कर रखी थी शराब, 41 लीटर बरामद
- by Manjesh Kumar
- 01-Oct-2026
- Views
शेखपुरा: हावड़ा जाने वाली ट्रेन की एस-2 बोगी के बाथरूम से उत्पाद थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शेखपुरा स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान हुई इस कार्रवाई से शराब तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि एस-2 बोगी के बाथरूम में तलाशी के दौरान एक बोरे और एक डिब्बे में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग 750 एमएल की 28 बोतल शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 21.10 लीटर बताई गई है। इसके अलावा किंगफिशर बियर 500 एमएल के 40 पीस बरामद किए गए, जिसकी मात्रा 20 लीटर है। इस तरह पुलिस ने कुल 41.10 लीटर शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष अमित आनंद के अनुसार कार्रवाई एसआई अमरजीत कुमार और निशा कुमारी की टीम ने की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप ट्रेन में कौन लेकर आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।


Post a comment