मनरेगा वेंडर्स के साथ बैठक में उठी लंबित भुगतान की मांग, जल्द किए जाने का अधिकारियों ने दिया आश्वासन

कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड मनरेगा योजनान्तर्गत कार्य करने वाले वेंडर ने भुगतान समय पर नही किये जाने पर आक्रोश जताया। प्रखंड मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा श्यामदेव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कटिहार से पंजीकृत सूचिबद्ध प्रखंड मनरेगा के भेंडर ओरियेन्टेड वर्कशॉप बरारी प्रखंड सामग्री आपूर्तिकर्ता के साथ शुक्रवार को बैठक में अपनी बातों को जोरदार ढंग से रखी।

मनरेगा आपूर्तिकर्त्ता ने वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 में किये गये मनरेगा योजना में सामग्री की आपूर्ति की गई लेकिन भुगतान मद में नकारात्मक रवैया से आपूर्तिकर्ताओं की माली हालत खराब हो गई है। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना पर भी इसका असर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बैठक में पीओ श्यामदेव ने बताया कि प्रखंड क्षेत्रों में मनरेगा योजना मे सूचिबद्ध मेसर्स रोहित इन्टरप्राइजेज, मेसर्स राजू ट्रेडिंग कंपनी, हिमांशु ट्रेडर्स, मेसर्स जलाल, मेसर्स इएनपी शाहीन ट्रेडर्स, मेसर्स निधि ब्रिक्स, बीएमएक्स सोल्युशन प्रा लिमिटेड, ताहिर हार्डवेयर सप्लायर, मेसर्स वीआईपी ब्रीक्स, केजीएन ट्रेडिंग, अमानत एवं हिशम इन्टरप्राइजेज आदि जो डीआरडीए से सूचिबद्ध वेंडर हैं का वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में किये गये कार्यों में सामग्री आपूर्ति का भुगतान लंबित है। बैठक में सभी को आश्वस्त किया गया कि जल्द हीं लंबित राशि भुगतान की प्रक्रिया के लिए उच्च अधिकारी को विधि संवत प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा ताकि समय पर भुगतान कराकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल उतारने में सहयोग मिल सके। वहीं अरुण कुमार चौधरी ने मनरेगा पीओ से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की।

  

Related Articles

Post a comment