विश्व हिंदू युवा वाहिनी लगातार हो रहा है मजबूत, संगठन ने कहा मंत्री दिलीप जायसवाल का मिल रहा है सहयोग...

पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। संगठन के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने वर्षा एवं तेज धूप से बचाव के लिए संगठन को छाते उपलब्ध कराए। बीते दिनों संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किशनगंज स्थित मंत्री आवास पर डॉ दिलीप जायसवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, जनकल्याण एवं भूमि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 

भूमि संबंधी मामलों को लेकर भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार आम लोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, रसीद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। आम लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं न्यायसंगत तरीके से होना सरकार की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बताया कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के सहयोग से प्राप्त छातों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। इसी क्रम में सदस्यता अभियान भी चलाया गया। रंजीत कुमार चौधरी एवं बबलू कुमार पंकज के नेतृत्व में पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ताओं ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदीप रंजन, जयप्रकाश, नंदन कुमार, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार झा, विमलेश कुमार, रविंद्र कुमार यादव, रामकुमार, रितेश कुमार, पिंटू कुमार सिंह एवं रजनी कुमारी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि भूमि संबंधी किसी भी मामले को लेकर आमजन संगठन से संपर्क कर सकते हैं। संगठन उनकी समस्याओं एवं आवाज को संबंधित विभाग और सरकार तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेगा। जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना संगठन की प्राथमिकता है। आम लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने में संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

सीमांचल अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों के साथ-साथ सनातन समाज को एकजुट करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां लगातार विस्तार ले रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ समाज में सेवा, सहयोग और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचे और समाज हित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाए।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों के लिए छाते उपलब्ध कराकर सहयोग किया है। संगठन को मजबूत बनाने में उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है। उनके सहयोग एवं सकारात्मक सोच से संगठन के धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने प्रभु श्री राम से डॉ. दिलीप जायसवाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, छोटू कुमार, आनंद कुमार एवं राजेश सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment