शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की पहल पर पारिवारिक विवाद का हुआ सुखद अंत, किया सुलह

भागलपुर: शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा लगातार समाज के लोगों के हितों की बात करते दिखाई देते हैं। एक बार फिर ईशान सिन्हा ने दो पक्षों के बीच न सिर्फ सुलह करवाया बल्कि उनका कोर्ट में चल रहे मामले का भी निष्पादन करवाया जिसके बाद पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल है। मामले को लेकर शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने बताया कि भागलपुर के बबरगंज थाना में चांदनी देवी और अनीता देवी के बीच दर्ज मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस बीच दोनों पक्षों ने शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पहल पर सुलह की बात मानी तथा उनके बीच समझौता कराया गया।

शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने कहा कि बाद में फिर मंगलवार को दोनों पक्षों ने न्यायालय में जज के समक्ष अपनी अपनी बातों को सकारात्मक रूप से रखकर केस मुकदमा वापस लेने की बात कही। इन बिंदुओं को देखते हुए जज ने दोनों पक्षों को बरी कर दिया इसके बाद परिवार की लड़ाई का एक सुखद अंत हो गया। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि सभी लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए।

  

Related Articles

Post a comment