वीवीसीपी - सैट की दो दिन होगी परीक्षा चयनित छात्रों को 100 फीसदी मिलेगी छात्रवृत्ति
- by Manjesh Kumar
- 22-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: छात्रों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा, उत्कृष्ट मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस द्वारा वीवीसीपी-सैट 2026 (Scholarship and Admission Test) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं प्रदर्शन के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। वीवीसीपी-सैट 2026 में कक्षा 8वीं से 9वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं तथा कक्षा 10वीं से 11वीं विज्ञान वर्ग में जाने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर तथा 15 अक्टूबर को होगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्या विहार करियर प्लस ने प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।>
संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किसी एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या-समाधान कौशल का समग्र विकास करते हुए उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हाल के वर्षों में संस्थान के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में सफलता प्राप्त कर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अर्हता हासिल की। इसके बाद जेईई एडवांस्ड 2026 में दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड के क्षेत्र में भी वीवीसीपी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन की राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड 2025 में संस्थान के 21 विद्यार्थियों ने बिहार के शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया।
वहीं गणित के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में बिहार क्षेत्र के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में संस्थान के दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि 18 विद्यार्थी बिहार के शीर्ष 100 में शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आरएमओ 2025 में संस्थान के 16 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर अगले स्तर के लिए अर्हता हासिल की। आईओक्यूएम 2025 में भी संस्थान के दो विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 प्रतिशत में स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रमाण-पत्र हासिल किए। ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि वीवीसीपी विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उनकी विश्लेषणात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के विकास पर विशेष ध्यान देता है। इस अवसर पर विद्या विहार समूह के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना विद्या विहार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तार्किक सोच, आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना आवश्यक है।
वीवीसीपी-सैट 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने की अपील की। विद्या विहार करियर प्लस के निदेशक अभियंता प्रशांत शंकर ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा, बेहतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जेईई, चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में विद्यार्थियों की लगातार सफलता इसी प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वीवीसीपी-सैट 2026 के माध्यम से संस्थान अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहता है। अकादमिक कोऑर्डिनेटर सुप्रिया मिश्रा ने कहा कि वीवीसीपी-सैट 2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच है। संस्थान विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता के साथ उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच के विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
वीवीसीपी के जनसंपर्क अधिकारी आशीष झा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता केवल उस प्रतिभा को पहचानने, उसे सही दिशा देने और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और विभिन्न ओलंपियाड में विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके परिश्रम और संस्थान के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। वीवीसीपी-सैट 2026 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए अपनी क्षमता को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। संस्थान की ओर से इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। विद्यार्थी वीवीसीपी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण से संबंधित किसी भी सहायता के लिए वीवीसीपी हेल्पलाइन संख्या 844 844 0887 पर संपर्क किया जा सकता है।


Post a comment