सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास बाइक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत
- by Manjesh Kumar
- 19-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर (उप्र): अखण्डनगर-दोस्तपुर मार्ग पर प्राणनाथपुर बछेड़िया बाजार में सोमवार रात करीब 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद लेने के लिए खड़े बच्चे को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान दोस्तपुर थाना क्षेत्र के निवासी भरथुआ निवासी राजकुमार के पुत्र सूर्यांश के रूप में हुई है।
परिवार प्राणनाथपुर बछेड़िया बाजार में किराए पर रहता है। पिता राजकुमार ठेला लगाकर मजदूरी करते हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को सीएचसी अखण्डनगर पहुंचाया, जहां डॉ शशांक शुक्ला ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि फरार बुलेट सवार की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


Post a comment