उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के केंद्रीय कैंप का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- by Manjesh Kumar
- 21-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर (उप्र): सुल्तानपुर के शाहगंज पुलिस चौकी के सामने दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जनपद इकाई के द्वारा कैंप स्थापित किया गया था जिसका जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध अनोधक समिति एक सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करती है और कैंप में पहुंचते ही पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है और निश्चित तौर से दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए और सुरक्षा शांति व्यवस्था में समिति के पदाधिकारियों से बढ़-चढ़कर काम करने की अपेक्षा की है और जहां भी प्रशासनिक आवश्यकता पड़ेगी पूरी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया है। समिति के अयोध्या मण्डल सचिव/ जिला सचिव /जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह ने बताया की समिति कि स्थापना 1938 में हुई और आज तक प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है जेल में अपराधियों के जीवन का सुधार, पर्यावरण संरक्षण,गरीबों को वस्त्र वितरण, सभी सामाजिक और धार्मिक पर्व को सकुशल संपन्न करने मे महती भूमिका के साथ बल्दीराय, लंभुआ, दोस्तपुर, कोतवाली देहात, कूरेभार, हलियापुर, धनपतगंज, धम्मौर, नगर समेत पूरे जनपद में समिति के पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हैं। समिति के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारत भूषण,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन, ऑडिटर एम आर रूद्रवंशी, जिला सहसचिव आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रहरि, महिला संयोजिका पवित्र शर्मा, सुशीला सोनी, अनीता पांडेय, डॉ उमा शर्मा, युवा जिला सचिव अंकित लोहिया, संरक्षक विनोद भालोठिया, जिला मीडिया प्रभारी विनय सेन, वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद लोहिया, दीपक तिवारी, प्रदीप तिवारी, अशोक सिंह, संतोष पाठक, रामकरन साहू, डॉ समीम खान, मो जुबेर, राहुल दूबे, मो इस्माइल, राकेश कुमार, राजेश कुमार यादव, मो शफीक खान, राजकुमार सोनकर, विजय प्रधान, राम आसरे सोनी समेत अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अयोध्या मंडल सह सचिव बाल गोविन्द मौर्य किया।


Post a comment