श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ अवधनगर का कार्तिक पूजनोत्सव

हवन के बाद प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी विदाई

कटिहार: नगर पंचायत बरारी के अवधनगर में शुक्रवार को कार्तिक पूजनोत्सव हवन एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। स्थानीय क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित इस पूजनोत्सव को लेकर पूरे सप्ताह क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। अंतिम दिन विधि-विधान के साथ हवन और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां पार्वती एवं भगवान शिव की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व परंपरा के अनुसार भगवान को मुंह जुठाई कराई गई तथा माता को खोइछा देकर विदाई की रस्म निभाई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से देवी-देवताओं को विदाई दी। इस दौरान जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अवधनगर में कार्तिक पूजनोत्सव की परंपरा करीब 100 वर्षों से चली आ रही है। स्थानीय क्षत्रिय समाज के लोग प्रत्येक वर्ष पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। पूजनोत्सव सामाजिक एकजुटता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है। आयोजन को सफल बनाने में मिथिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र नारायण सिंह, नागेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, समरेन्द्र सिंह, रतन सिंह, मनीष सिंह, रवि सिंह, अभिषेक सिंह, कुणाल सिंह, कुंदन सिंह, दीपक सिंह, रौशन सिंह, राहुल सिंह, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, सूरजभान सिंह, राजवीर सिंह, अमन सिंह, चमन सिंह, राजा सिंह एवं अंशु सिंह सहित क्षत्रिय समाज के लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

  

Related Articles

Post a comment