कटिहार प्रत्येक सिख परिवार के लोगों ने भी किया छठ, भगवान भाष्कर को दिया अर्घ्य
- by Manjesh Kumar
- 16-Nov-2026
- Views
कटिहार: पूरे देश में लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त हो गया। इस पर्व में एक तरफ जहां प्रकृति की पूजा की जाती है तो दूसरी तरफ हर तरह के भेदभाव भी खत्म होते हैं। यही वजह है कि अब दूसरे धर्म के लोग भी छठ व्रत निष्ठा के साथ करते हैं। इसी कड़ी में कटिहार में कई सिख परिवारों ने भी आस्था और विश्वास के साथ छठ पूजा किया।
कटिहार के काढ़ागोला गंगा एवं बरंडी नदी किनारे छठ व्रती सिख महिलाएं उपासना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान छठ घाट पर सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करते भी दिखे।


Post a comment