आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे बबलू सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर  : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में विभिन्न गंभीर कांडो में फरार अभियुक्त सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह पिता स्व० हीरा प्रसाद सिंह ग्राम दामोदरपुर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  बता दें कि रोसडा थाना कांड सं० - 319/2023, कांड सं० - 445/23 एवं कांड सं० - 503/2023 में फरार चल रहे सुशील सिंह उर्फ बबलू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित SIT टीम लगातार वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में बबलू सिंह को उनके पैतृक गाँव ग्राम हरदिया, थाना डंडारी , जिला बेगूसराय में होने की सूचना प्राप्त हुई।  गुप्त सूचना पर तत्काल संबंधित थाना को सूचित करते हुए छापामारी कर पुलिस के द्वारा बबलू सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के क्रम में उसके द्वारा सभी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी। छापेमारी टीम में पु०नि० सह रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० योगेन्द्र कुमार सिंह, हसनपुर थाना, रमेश कुमार, हसनपुर थाना। सिपाही विकाश कुमार, हसनपुर थाना, राजा कुमार साहब शामिल थे।

बबलू सिंह का समस्तीपुर अपराधिक इतिहास :- 


01 रोसड़ा थाना कांड सं० - 173/08 दिनाक 25.11.2008 धारा-302/120 (बी) / 34 मा०द०वि० एवं 27 अर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं0-61/12 दिनांक 31.03.12 समर्पित (सजायाफ्ता)।


02 रोसड़ा थाना कांड सं० - 279/14 दिनांक-09.09.14 धारा-392 भा०द० कि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र सं०-246/14 दिनांक-16.12.14 समर्पित।


03 रोसड़ा थाना कांड सं० - 164/20 दिनांक 06.04.20 धारा-147/323/337/341/385/447/ 504/506 भा०व०वि० में आरोप पत्र सं०-348/20 दिनांक 31.12.2020 


04. रोसड़ा थाना कांड सं० - 319/23 दिनांक-17.05.23 धारा-447/504/387/34 भा०द० वि० एवं 27


आर्म्स एक्ट :- 


रोसड़ा थाना कांड सं० - 445/23 दिनांक-2307.23 धारा-341/323/379/504/506/34 भा0द0वि0


रोसड़ा थाना कांड सं० - 503/23 दिनांक-09.09.23 धारा-302/120 (बी)/34 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम

  

Related Articles

Post a comment