पुराने भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, जमकर गरजी बंदूकें, तीन जख्मी

बक्सर: बक्सर जिले का इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी गांव में काफी समय से चला आ रहा भूमि भूमि विवाद ने अचानक मंगलवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया। 

आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस मे पट्टीदार है और इनके बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को गोलीबारी का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

  

Related Articles

Post a comment