मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू, 12 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट सूची
- by Manjesh Kumar
- 18-Oct-2026
- Views
सुल्तानपुर (उप्र): भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र के पत्र संख्या-1440/सीईओ3ओ-4-72/4-2026 दिनांक 15.10.2026 के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुल्तानपुर इन्द्रजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक होगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और राजनीतिक दलों को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।


Post a comment