विश्वविद्यालय कर्मचारियों के चौथे बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

पटना: विश्वविद्यालय कर्मचारियों के चौथे बैच का छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारिता प्रबंधन संस्थान, पटना में प्रारंभ हो चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों से संबंधित विभिन्न नियमों, प्रक्रियाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी देना और उनकी कार्यक्षमता एवं दक्षता को बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, आचरण नियमावली, अनुशासन नियमावली, सूचना का अधिकार, नैतिकता, अवकाश संबंधी नियम, बजट एवं क्रय प्रक्रिया तथा टिप्पण एवं प्रारूपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय तथा मुंगेर विश्वविद्यालय के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विश्वविद्यालय कर्मचारियों को प्रशासनिक नियमों एवं प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने तथा अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन अधिक कुशलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करने में सहायता मिलेगी।

  

Related Articles

Post a comment