भरत तिवारी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, शरीर के इन हिस्सों में लगी थी 5 गोली
- by Manjesh Kumar
- 27-Jun-2026
- Views
भोजपुर: भोजपुर में बीते दिनों भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अब भरत तिवारी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उन्हें 5 गोलियां लगी थी जो कि दोनों जांघों और दोनों में लगी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। जानकारी के अनुसार पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने से लगी थी जबकि दूसरी गोली बाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की ओर लगी। तीसरी गोली दाईं जांघ के बीच वाले हिस्से के अंदर की तरफ लगी वहीं चौथी गोली दाईं जांघ के बाहरी हिस्से में मिली। वहीं पांचवीं गोली बाएं पैर के बीच वाले हिस्से में पीछे से लगी थी।
रिपोर्ट में सभी गोलियों के शरीर के निचले हिस्से में लगने की पुष्टि हुई है। इस बीच भोजपुर पुलिस ने भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और भाई चंदन तिवारी को बड़ी राहत दी है। दोनों का नाम एफआईआर से हटा दिया गया है। पहले उन पर हथियार रखने और भरत तिवारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ भरत तिवारी के गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भरत के परिजनों से भी बातचीत की।


Post a comment