मुजफ्फरपुर के गायघाट में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के कई इलाकों में बुधवार को मूर्ति विसर्जन और रावण दहन का कार्यक्रम किया गया, इसको लेकर प्रशासन/पुलिस सभी संवेदनशील स्थलो पर निगाहें बनाए रखी हुई थी। साथ ही विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके इसको लेकर सुरक्षा के पूखते इंतजाम भी किए गए थे। शांतिपूर्ण माहौल में 'जय श्रीराम' के उद्घोष और भव्य आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया, जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

इसी दौरान गायघाट प्रखंड के कई गांवों में मूर्ति विसर्जन के साथ साथ कांटा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वही दशहरा के पावन अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गायघाट के कांटा मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे। इसको लेकर बेनीबाद पुलिस की मुस्तैदी देखने को मिली, ताकि मूर्ति विसर्जन और रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। इसको लेकर पुतले के नजदीक जाने से लोगों को रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे आतिशबाजी के दौरान कोई दुर्घटना न हो।

कांटा मैदान में कई वर्षो से होता है रावण दहन

गायघाट के कांटा में कई वर्षो से ग्रामीणों के द्वारा दुर्गा पूजा और रावण दहन का कार्यक्रम होता आ रहा है, जिसको देखने आसपास के कई गांव के लोग पहुंचते है। वही बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह की देख रेख में कांटा कॉलेज मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विजयादशमी के पावन अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गायघाट के कांटा मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग जुटे।

  

Related Articles

Post a comment