बिहार STF को बड़ी सफलता मिली अफीम की खेती करने वाले लंबे समय से फरार दो अपराधी को किया गिरफ्तार।।




गया जिला के वांछित अपराधी सिधो मुंडा उर्फ सिंजो मुंडा एवं शकाला मुंडा उर्फ मुन्ना मुंडा गिरफ्तार।



पटना बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम द्वारा गया जिला के वांछित अपराधी 1. सिधो मुंडा उर्फ सिंजो मुंडा पे० स्व० सुकुता मुंडा सा० डीबु बसेरा थाना गुरपा (फतेहपुर) जिला गया एवं 2. शकाला मुंडा उर्फ मुन्ना मुंडा सा० डीबू बसेरा थाना गुरपा (फतेहपुर) जिला गया को फतेहपुर थाना कांड संख्या 69/24 दिनांक 04.02.2024 धारा 08/18/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 में गुरपा (फतेहपुर) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों अपराधीयों द्वारा गया जिला के गुरपा थाना क्षेत्र के सुरक्षित वन क्षेत्र में अफीम की खेती की जाती थी।

  

Related Articles

Post a comment