तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला घायल, बाइक चालक भी हुआ जख्मी
- by Manjesh Kumar
- 16-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के दिल्ली-दीवानगंज-महानंदा बांध मुख्य सड़क पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रही एक वृद्ध महिला को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पंचायत समिति सदस्य शमशाद आलम, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद कैसर समेत स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर पहुंचाया। घायल महिला की पहचान मढ़ी चोल्हार गांव निवासी 60 वर्षीया बेगमा खातून के रूप में हुई है। आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, हादसे में बाइक चालक भी घायल बताया जा रहा है। बाइक चालक की पहचान मरवतपुर निवासी मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर चल रही महिला को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।


Post a comment