बक्सर - प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विजयोत्सव।।


रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर।


बक्सर - सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक, अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी, कुशल सेना नायक के रूप मे तथा 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाने जानेवाले  बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय दिवस आज 23अप्रैल को पूरा देश मनाता है। इसी कड़ी में आज मॉडल थाना के समीप वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनता दल यूनाइटेड जिला बक्सर द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस माल्यार्पण कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जदयू नेता अनिरुद्ध तिवारी ग्राम-ओड़ी(इटाढ़ी) के द्वारा किया गया। 

 इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह का बहुत ही अहम योगदान रहा। उनके  योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके लिए एक दोहा कहा जाता है

 *"अस्सी वर्ष की हड्डी में जागा जोश पुराना था।*

 *सब कहते हैं कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था ।।"*

 यानि कि 80 वर्ष के उम्र में भी उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना अहम योगदान देने का काम किया। उस वीर योद्धा को हम शाहाबाद के लोग याद रखने का काम करते हैं।22 और 23 अप्रैल को घायल होने के कारण उन्होंने ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपनी सेना की मदद से जीत हासिल की, जब उन्होंने जगदीशपुर किले से यूनियन जैक को उतारा और अपना झंडा फहराया तो युद्ध समाप्त हो गया। 23 अप्रैल 1858 को वह अपने महल लौट आये। तभी से 23 अप्रैल को विजयोत्सव मना उन्हें याद किया जाता रहा है। बक्सर जिला जनता दल यू. के सभी कार्यकर्ता साथी भी उनकी प्रतिमा को माल्यापर्ण कर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन करते हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहाँ कि बाबू वीर कुँवर सिंह त्याग और बलिदान के बहुत बड़े पहचान थे। उनके भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अप्रतिम योगदान की स्मृतियों को आज के युवाओं में जीवित रखने के लिए बिहार सरकार ने पाठ्यक्रमों में शामिल करके और उनके नाम पर महाविद्यालयो, पुलों का निर्माण कर याद में सम्मान देने का कार्य किए है। हम सभी इस वीर योद्धा बाबू वीर कुँवर सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित करते है। उक्त कार्यक्रम में संजय सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेंद्र कुमार बब्लू, टूना राम, संजय चौधरी, राजेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र ठाकुर,आजाद सिंह राठौर, अनूप पटेल, रविकांत कुशवाहा, शिवजी चौधरी त्यागी, सिद्धी यादव,चन्दन पटेल,प्रदीप गुप्ता, राजू आदि जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment