9 अगस्त से कांग्रेस करेगी छात्र आंदोलन, NSUI अधिकारियों ने पूर्णिया में की प्रेसवार्ता
- by Manjesh Kumar
- 25-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विधायक एनएसयूआई के पदाधिकारी नदीम जावेद ने पूर्णिया में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि शिक्षा में सुधार को लेकर छात्रों के हित में कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। आगामी 9 अगस्त को नई दिल्ली से इसका आगाज होगा। उन्होंने कहा कि कोटा से राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की है और आने वाले 40 दिनों तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तीन मई को नीट परीक्षा लीक होने से लगभग 22 लाख परीक्षार्थी से प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पेपर लीक यह पहने पहले ही हो चुका था पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया जब छात्रों को सिगनल ऐप पर पेपर लीक की जानकारी मिली तब इसका खुलासा हुआ। आरोप लगाते हुए कहा कि विश्व गुरू और चेला ने मिलकर शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है।
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश की शिक्षा व्यवस्था में भय, भ्रम, भ्रष्टाचार, भगदड़, भाई-भतीजावाद का खेल चल रहा है। पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं 6:30 करोड़ छात्र इससे प्रभावित हुए हैं। धर्मेंद्र प्रधान के सामने सभी नतमस्तक है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि 12 छात्रों ने खुदकुशी कर ली जबकि कई छात्र डिप्रेशन में चले गए। बिहार के भरत तिवारी कांड पर कहा कि बिहार में पुलिस ठोकने की राजनीति कर रही है, हम इसकी आलोचना करते हैं भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने के लिए पार्टी पीछे नहीं हटेगी। देश की राजनीति को बिहार ने रोशनी और आईना दिखाने का काम किया है यह बहुत चुनौती पूर्ण समय है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा का कोई समय नहीं है। परिणाम का भी कोई वक्त नहीं है। यह छात्रों के जीवन से खिलवाड़ है। पूरे देश का एक परीक्षा का कैलेंडर हो, जिसमें आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया शामिल रहेगी और यह पूरी तरह से पारदर्शी हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी बीजेपी का अघोषित आपातकाल है। ईडी सीबीआई से लोगों को डराया जाता है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तानाशाह हैं।


Post a comment