बच्चे देश का भविष्य होते है - कानून मंत्री


स्कूल के वार्षिक उत्सव में शिरकत करने पहुँचे गण्यमान्य



मोतिहारी:--कोटवा प्रखंड क्षेत्र के निजी बिद्यालय के वार्षिक उत्सव में हुए बिधि मंत्री सामिल,मंत्री बोले बच्चे देश का भविष्य होते हैं , उनके परवरिश में किसी तरह की परेशानी न हो इसका सदैव ख्याल रखना चाहिये। यह कहना था बिहार सरकार के कानून मंत्री शमीम अहमद का। वे प्रखंड क्षेत्र के राजापुर अहिरौलिया में एक निजी विधालय के वार्षिक समारोह में शिरकत कर रहे थे। जहां कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव,पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राम,समाजसेवी मैनेजर यादव,केसरिया विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुशवाहा,लखींद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। अहिरौलिया में संचालित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र यादव, प्रिंसिपल राकेश यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक कुशवाहा द्वारा अतिथियों  को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शमीम अहमद ने बच्चो को खूब मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी।कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव ने  कहा कि शिक्षा एक अनमोल रत्न है। गार्जियन खुद दुख सहे लेकिन बच्चा को स्कूल  जरूर भेजे। मौके पर कई अन्य प्रबुद्धजन , बच्चों के अभिभावक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment