बेगूसराय में संविधान सुरक्षा,किसान न्याय, रोजगार संवाद कार्यक्रम का आयोजन सैकड़ो महिला को संबोधित की :- पूर्व विधायक अमिता भूषण



प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगूसराय नगर की पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के महिला संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण इन दिनों पूरी तरह से सांगठनिक और राजनैतिक गतिविधियों को धार देने में जुटी हुई है, एक तरफ जहां शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर माई बहिन मान योजना और हर घर झंडा कार्यक्रम अभियान को  गति दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कई प्रकार के संवाद कार्यक्रम भी  पंचायत स्तर  पर आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व  संविधान सुरक्षा,  किसान न्याय, रोज़गार आदि पर संवाद के कार्यक्रम किए जा चुके हैं  अब पुरा फोकस महिला संवाद पर केंद्रित किया जा रहा है। इस दौरान बुधवार को पूर्व विधायक अमिता भूषण नें बेगूसराय सदर प्रखंड के  सूजा पंचायत के भाड़ा गांव में महिला न्याय संवाद आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमिता भूषण ने कांग्रेस पार्टी की माई बहिन मान योजना के बारे में जानकारियां देते हुए उनका पंजीयन करने की बात कहीं वहीं महिलाओं  को कांग्रेस पार्टी के शासित राज्यों में चलाई  जा रही ऐसी योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती है, इस दौरान महिलाओं ने  स्थानीय स्तर पर  अपनी समस्याओं को भी साझा किया। मौके पर नंदकिशोर शर्मा,राजीव शर्मा, आर्यन राज,कमल पासवान, राजकुमार,अविनाश कुमार, शांति देवी,दौलत देवी,चंद्रकला देवी,सोनी कुमारी, कंचन कुंआरी,शालनी देवी,रंजीता देवी,किरण देवी,लाल बाबु कुमार,विजय शर्मा, पिंटू कुमार एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे

  

Related Articles

Post a comment