भूमि विवाद में पत्नी और बच्चे के सामने युवक को मारी गोली, जांच मे जुटी पुलिस
- by Manjesh Kumar
- 20-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मार दिया, जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इधर घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना का कारण जमीन विवाद और पुरानी रंजिश है। घायल व्यक्ति अजीत कुमार का पड़ोसी से जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग देर रात उनके घर पहुंचे और जानलेवा हमला किया गया।
बताया जा रहा है की कुछ साल पहले उनके बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या हुई थी, जिसमें वह प्रमुख गवाह हैं। उस मामले की सुनवाई भी चल रही है। उनका आरोप है कि गवाही और जमीन विवाद के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। घटना के समय बच्चे भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपी हत्या की नीयत से आए थे। किसी तरह परिवार के लोगों ने जान बचाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


Post a comment