सूर्य को अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, दो घंटे के अंदर चोरों ने घर से उड़ाए 20 लाख की संपत्ति

पटना: पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बना लिया। परिवार भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए मंदिर गया था और इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरा मामला राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके का है। यहां सोमवार की सुबह शिक्षक सिद्धार्थ का परिवार छठ पूजा के लिए चक बैरिया स्थित सूरज मंदिर तालाब गया हुआ था। परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे सभी लोग घर से निकले थे। लेकिन जब सुबह लगभग 7 बजे वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

घर का ताला टूटा हुआ था, कमरों के दरवाजे खुले थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी गायब हैं। बताया जा रहा है कि चोर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

  

Related Articles

Post a comment