कटिहार : अकीदतमंदों ने नजदीकी मस्जिद में अता की नमाज



हसनगंज प्रखंड में त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर्व गुरुवार को प्रखंड के मुस्लिम समाज हर्षोल्लास के साथ मनाया। मौसम खराब रहने के कारण ईदगाह में होने वाले सबसे बड़े नमाज को रद्द कर दिया गया। इसके कारण लोग अपने घरों के साथ-साथ नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा किया। बकरीद को लेकर एक ओर जहां मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी है तो वहीं दूसरी ओर प्रखंड प्रशासन भी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुरी तरह से सजग है। अकीदतमंद जामा मस्जिद जगरनाथपुर , रामपुर, कालसर,बलुआ ,ढेरुआ,पंचायत के सभी मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। बारिश होने के कारण ईदगाह मैदान का जमीन गिला होने से नमाजियों को काफी परेशानियों होती, जिस कारण ईदगाह में नमाज को रद्द कर दिया गया। इस तरह से ईदगाह नमाज नही पढ़ा गया। ईदगाह में नमाज होने से बड़ी तादात देखने को मिलती थी और बच्चे मेला का खूब आनंद उठाते थे। मौसम की परिवर्तन से बच्चे और अकीदत मदों में नाराजगी दिखा। मौलाना  शिष मोहम्मद नदवी,मो मुजाहिद सल्फी  ने कहा कि मुसलमान भाई उत्साह के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा किया। लोगों ने घरों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया। मुसलमानों का त्योहार ईद उल अजहा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है। कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। इस रोज सभी इस्लामी बकरे की कुर्बानी देते हैं। नमाजी आकबर हुसैन ,पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, मास्टर परवेज़ आलम, तबारक , इदरीस,डाॅं  माजेद आलम,डां आफताब आलम, यासीन, सद्दाम हुसैन,आदि मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा किया।


रिपोर्ट --- नवाज शरीफ

  

Related Articles

Post a comment