मुजफ्फरपुर : कांटी में विकास के लिए करोड़ों की बजट पारित : नगर परिषद कांटी के सभी वार्डों में...
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Mar-2026
- Views
मुजफ्फरपुर : कांटी नगर परिषद कार्यालय में सामान्य परिषद की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समिति से 1 अरब 52 करोड़ रुपए की बजट वर्ष 2026 - 27 की पारित किया गया। बैठक में वृद्धा आश्रम का निर्माण , सड़क, नाला निर्माण के साथ-साथ पोखर का सौन्दर्यकरण , सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ अन्य तरहों के के सौन्दर्यकरण कार्य समेत जिम का टेंडर करने, प्रतिदिन फॉगिंग कराने इसके साथ ही साफ सफाई की नई एजेंसी को सभी 26 वार्डों में विशेष रूप से साफ - सफाई की बेहतरीन कार्य करवाने का सख्त निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्ण रूपेण आश्वस्त किया कि नगर परिषद कांटी क्षेत्र के सभी 26 वार्डों में विकास के सभी तरह के पैमाने में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जहां भी उनकी जरूरत होगी वे सदैव मुस्तैदी के साथ खड़े रहेंगे। स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्पष्ठ रूप से कहा कि सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजना एवं विकास की कार्य अब हर हाल में जमीनी धरातल पर दिखनी चाहिए और जनहित से जुड़े सभी कार्य सर्वप्रथम हो यह सभी को सुनिश्चित हर हाल में करनी होगी। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सरकार व उनकी हमेशा सोच रही है कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को सर्वप्रथम सरकारी योजनाओं की सभी सुविधाएं मिले एवं विकास की रोशनी उन तक आसानी से पहुंच सके वे इस मिशन को हर हाल में पूरा करवाएंगे। बैठक में नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, चंदन पांडे समेत कई अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों के कई मामले को रखा जिस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की बात को भी कहे.
इस बैठक में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, ईओ अजय कुमार, मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, उपमुख्य पार्षद अजय कुमार गुप्ता, कांटी पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुमित संस्कार, सीडीपीओ मीरा कुमारी, सांख्यकी पदाधिकारी रहमत अली, नगर प्रबंधक शक्ति कुमार, सीए मो. जावेद अख्तर, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम, चंदन पांडे, विजय राम, शंभू राम, ज्योति गुप्ता, राममोहन पासवान, रामकुमार उर्फ मोनू, संतोष पासवान, अशोक चौधरी, चंचला कुमारी, मेनका कुमारी, नीलू देवी समेत अन्य पार्षदों एवं प्रधान सहायक पंकज कुमार समेत कई उपस्थित थे.
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....


Post a comment