मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं
- by Manjesh Kumar
- 20-Jul-2026
- Views
कटिहार: बिहार सरकार के मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को बरारी प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के आवास पर सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर जिला पार्षद सह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुणसागर पासवान, प्रदेश सचिव अरविंद भगत, निवर्तमान जिला सचिव संजय चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पंचायत अध्यक्ष गब्बर पासवान, अनुज मेहता, अर्जुन मंडल, राजा कुमार, पंकज मेहता सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सौहार्द से भरा रहा। उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री निशांत कुमार के उज्ज्वल भविष्य तथा बिहार के विकास में उनके निरंतर योगदान की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


Post a comment