पटना पुलिस ने पीछा किया तो 20 किलोमीटर तक भागा फिर कर अपराधी ने कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
- by Manjesh Kumar
- 14-Oct-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के फतुहा इलाके से है जहां सुबह सुबह पुलिस एक अपराधी का एनकाउंटर किया है। पुलिस की गोली से अपराधी जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर के समीप की है। एनकाउंटर में जख्मी अपराधी की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी शुभम उर्फ झामु के रूप में की गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के कदमकुआं थाना की पुलिस और जिला सूचना इकाई की टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी का पीछा कर रही थी। अपराधी भागते हुए करीब 23 किलोमीटर दूर फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव जाने वाले रास्ते में घुस गया और एक गैस गोदाम की आड़ में छुप कर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम ने अपराधी की तरफ से फायरिंग में जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो अपराधी के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है वहीं जख्मी हालत में पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग समेत पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। फिलहाल यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पुलिस ने अपराधी का करीब 20 मिलोमीटर से अधिक पीछा करने के बाद एनकाउंटर किया।


Post a comment